उत्तर प्रदेशराज्यवाराणसी

बदलते व्यावसायिक परिवेश में डिजिटल मार्केटिंग की भूमिका से अवगत कराया

RSMT में नवप्रवेशी एमबीए एवं एमसीए छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम का चौथा दिन

वाराणसी : राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में नवप्रवेशी एमबीए एवं एमसीए छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम के चौथे दिन विद्यार्थियों के व्यावसायिक ज्ञान, डिजिटल कौशल एवं वित्तीय जागरूकता को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक सत्रों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र ‘व्यावसायिक प्रश्नोत्तरी’ के रूप में आयोजित किया गया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य व्यावसायिक ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता एवं तार्किक सोच को विकसित करने का प्रयास किया गया। सत्र के संयोजक विजय पांडेय एवं आशुतोष श्रीवास्तव रहे।

द्वितीय सत्र ‘डिजिटल मार्केटिंग’ विषय पर आयोजित किया गया। सत्र की वक्ता सुश्री ऊर्जा सेठ, डिजिटल विपणन प्रशिक्षक रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल विपणन की वर्तमान अवधारणाओं, विभिन्न डिजिटल माध्यमों तथा बदलते व्यावसायिक परिवेश में डिजिटल मार्केटिंग की भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग तथा डिजिटल मार्केटिंग में उपलब्ध रोजगार एवं करियर के अवसरों पर भी चर्चा की। सत्र का संयोजन डॉ.बृजेश कुमार यादव ने किया।

तृतीय सत्र ‘युवाओं के लिए बुनियादी वित्तीय जागरूकता’ विषय पर आयोजित किया गया। सत्र में सेबी प्रशिक्षक, दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश, वित्तीय निर्णयों में सावधानी तथा निवेशक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सत्र का संयोजन डॉ. विनिता कालरा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रभारी प्रो.संजय कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button