अद्धयात्म

सितंबर में इन 3 राशियों पर शनि की कड़ी नजर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली। ज्योतिष के अनुसार सितंबर का महीना मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान कर्म और न्याय के देवता शनि की दृष्टि इन तीनों राशियों के स्वामी ग्रहों पर रहने की बात कही गई है। ऐसे में जातकों को धैर्य, सही निर्णय और कार्यकुशलता की परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है।

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शनि की दृष्टि सिंह राशि के स्वामी सूर्य और मिथुन तथा कन्या राशि के स्वामी बुध पर रहने की बात कही गई है। इसके प्रभाव से इन राशियों के जातकों के जीवन में परिस्थितियों में बदलाव और कामकाज में रुकावट जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि ज्योतिषीय मान्यता है कि शनि कर्म प्रधान ग्रह हैं, इसलिए ईमानदारी और मेहनत से किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम भी मिल सकता है। वहीं आलस्य और केवल भाग्य के भरोसे रहने से नुकसान की आशंका बढ़ सकती है।

मिथुन राशि: जल्दबाजी में फैसला लेना पड़ सकता है भारी

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और सितंबर में बुध पर शनि की दृष्टि रहने की वजह से मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति बन सकती है। नौकरी या कारोबार से जुड़े मामलों में सहकर्मियों और अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम रखना जरूरी होगा। कारोबारी मामलों में जल्दबाजी से लिया गया निर्णय परेशानी बढ़ा सकता है।

क्या सावधानी रखें: अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें और आसान रास्ते या किसी शॉर्टकट के बजाय मेहनत को प्राथमिकता दें। प्रयासों में मजबूती रहेगी तो सफलता की नींव भी मजबूत होगी।

सिंह राशि: बढ़ सकता है काम का दबाव, अधिकारियों से तालमेल जरूरी

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। ज्योतिष में सूर्य और शनि के बीच शत्रुता मानी जाती है। ऐसे में सितंबर का समय सिंह राशि वालों के लिए धैर्य रखने वाला हो सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ काम का दबाव भी बढ़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।

मान-सम्मान से जुड़े मामलों में भी इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या सावधानी रखें: अहंकार से बचें और अपना ध्यान काम पर केंद्रित रखें। किसी नए जोखिम में केवल भाग्य के भरोसे कदम न बढ़ाएं, बल्कि अपनी मेहनत और क्षमता के आधार पर निर्णय लें।

कन्या राशि: काम अटकने से बढ़ सकती है परेशानी, आर्थिक फैसलों में सावधानी

कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। सितंबर में बुध पर शनि की दृष्टि रहने से रोजमर्रा के काम और योजनाओं में देरी या रुकावट आने की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-विचार करने के बाद ही लेने की सलाह दी गई है।

इस दौरान फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। साथ ही अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।

क्या सावधानी रखें: आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शनि इस अवधि में निरंतरता और अनुशासन की परीक्षा ले सकते हैं। इसलिए लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में लगातार काम करते रहना बेहतर रहेगा।

शनि के प्रभाव को कम करने के लिए ज्योतिषीय उपाय

शनिवार को दान: हर शनिवार काले तिल, उड़द की दाल या सरसों के तेल का दान करने की सलाह दी गई है।

पीपल की पूजा: शनिवार शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

हनुमान जी की उपासना: प्रतिदिन या मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे शनि से जुड़े कष्टों से राहत मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button