
हिमांशु कौशिक बने महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय सचिव
नई दिल्ली/लखनऊ : समाजसेवी हिमांशु कौशिक को महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। हिमांशु कौशिक वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन में कार्य कर रहे थे। संगठन द्वारा जारी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नवीनतम सूची में उनका नाम शामिल है। महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजवर्धन सिंह परमार के मार्गदर्शन एवं संगठन की सहमति से जारी इस सूची में राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसी क्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले हिमांशु कौशिक को संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाकर यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए हिमांशु कौशिक ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा, मूल्यों और सामाजिक दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे तथा समाज हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर समर्थकों, शुभचिंतकों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।



