उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

RSMT के छात्रों का शानदार प्लेसमेंट, अनिशा और स्नेहा को मिला 7.5 लाख का पैकेज

वाराणसी : राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी), वाराणसी के एमबीए अंतिम वर्ष के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान की दो छात्राओं अनिशा त्रिपाठी और स्नेहा दुबे का चयन प्रतिष्ठित कंपनी हाइक एजुकेशन लिमिटेड में ‘बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पद पर हुआ है। दोनों छात्राओं को कंपनी द्वारा 7.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का आकर्षक पैकेज ऑफर किया गया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए आरएसएमटी के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अमन गुप्ता ने को छात्राओं बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। यह जानकारी प्लेसमेंट संयोजक डॉ. गरिमा आनंद ने दी।

Related Articles

Back to top button