व्यापार

महाराष्ट्र में डायग्नोस्टिक्स का नया अध्याय, न्यूबर्ग और एनएम मेडिकल साथ

एमएस धोनी की मौजूदगी में हुई साझेदारी की घोषणा

मुंबई (अनिल बेदाग)

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक एकीकृत और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स और एनएम मेडिकल ने महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। इस पहल के तहत राज्य के प्रमुख पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और प्रिवेंटिव वेलनेस ब्रांड एक साझा नेटवर्क से जुड़ेंगे। एनएम मेडिकल की चार दशकों की एडवांस्ड रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी और प्रिवेंटिव वेलनेस विशेषज्ञता अब न्यूबर्ग की जीनोमिक्स, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, डिजिटल पैथोलॉजी, प्रोटिओमिक्स और अन्य अत्याधुनिक क्षमताओं के साथ मिलकर काम करेगी। इसका उद्देश्य मरीजों और डॉक्टरों को जांच से लेकर बीमारी की निगरानी तक अधिक व्यापक समाधान उपलब्ध कराना है।

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. जी.एस.के. वेलू ने कहा, “हम उन्नत रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, जीनोमिक्स और प्रिवेंटिव वेलनेस को एक मंच पर लाकर महाराष्ट्र में एक प्रभावशाली डायग्नोस्टिक्स नेटवर्क तैयार करना चाहते हैं।” इस नेटवर्क से मरीजों को एडवांस्ड इमेजिंग, विशिष्ट जांच और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच मिलने की उम्मीद है। वहीं डॉक्टरों को पैथोलॉजी, इमेजिंग और जीनोमिक्स को एक साथ देखने का लाभ मिलेगा, जिससे शुरुआती पहचान और अधिक सटीक उपचार निर्णयों में मदद मिल सकती है। यह पहल महाराष्ट्र में चिकित्सकीय उत्कृष्टता और आधुनिक डायग्नोस्टिक्स के बीच एक नया सेतु बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button