मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ आईएम का संदिग्ध आतंकी अबेदिन
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/04/images-3-1.jpg)
मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए जाने का दावा मुंबई पुलिस कर रही है। ये आंतकी झावेरी बाजार ब्लास्ट का आरोपी बताया जा रहा है। यह ब्लास्ट 2011 का था। इसका संबंध इंडियन मुजाहिद्दीन से बताया जा रहा है।
पकड़े गए संदिग्ध का नाम जैनुल अबेदिन बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पुणे जर्मन बेकरी धमाके में रियाज भटकल का नाम आया था। ये आतंकी रिजाय भटकल का साथी बताया जा रहा है। पुणे के मामले में अबेदिन का नाम नहीं आया था।
भटकल की गिरफ्तारी की बाद इसका नाम सामने आया था। भटकल ने बताया कि कई शहरों में ब्लास्ट में इसका हाथ था। इसने धमाके में प्रयुक्त सामग्री को उपलब्ध कराया था। ये भी कर्नाटक के भटकल का रहने वाला था। इसकी तलाश गुजरात, महाराष्ट्र पुलिस और कर्नाटक की पुलिस कर रही थी। इसका नाम कर्नाटक, जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई के धमाकों में सामने आया था।
सवाल उठ रहे हैं कि यह एयरपोर्ट पर क्या कर रहा था। क्या कहीं से इसे लाया गया था या ये कहीं भागने की फिराक में था।