दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट में पुलिस का भरोसा: अभिजीत दिपके और CJP के प्रदर्शन पर उठाएंगे जरूरी कदम, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में जुटने का ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके और उनके प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट को आश्वासन दिया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। हाई कोर्ट ने पुलिस के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर ले लिया।

कनॉट प्लेस में प्रदर्शन को लेकर मामला अदालत पहुंचा

यह मामला पालिका बाजार और कनॉट प्लेस में सामान बेचने वाले दुकानदारों की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए कॉकरोच जनता पार्टी और उसके प्रमुख अभिजीत दिपके के संबंध में सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।

16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन का ऐलान

अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में विरोध-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस आयोजन को लेकर दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा। अदालत ने पुलिस के बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की सुनवाई की।

Related Articles

Back to top button