मनोरंजन

दिवाली के बाद भी नहीं थम रही ‘रामायणम्’ की रफ्तार

पांचवें दिन 126 करोड़ के साथ बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

मुंबई : नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने पांचवें दिन ₹126 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने पांचवें दिन की अब तक की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। इतना ही नहीं, दिवाली के बाद किसी भी भारतीय फिल्म के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है। फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

Related Articles

Back to top button