गांजा तस्कर महिला कंकरखेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ी
कब्जे से एक किलो 230 ग्राम गांजा एवं गांजा बिक्री से प्राप्त रुपये बरामद किए हैं।
मेरठ। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 230 ग्राम गांजा एवं गांजा बिक्री से प्राप्त रुपये बरामद किए हैं।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने ये कार्रवाई की है। थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बैंक रोड, फाजलपुर स्थित श्मशान घाट के पास एक महिला गांजा तस्कर गांजे की बिक्री कर रही है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए गांजा तस्कर महिला सपना निवासी माता वाली गली, नई बस्ती फाजलपुर, थाना कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया है।



