उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादजीवनशैलीराज्य

पल्स पोलियो अभियान: जागरूकता के लिए निकाली गाजियाबाद में रैली

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने का संदेश दिया

गाजियाबाद। जनपद में आगामी 22 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को सुल्लामल रामलीला मैदान, घंटाघर से विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित विक्रम एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
बच्चे को जीवनभर के लिए दिव्यांग बना सकती है
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो बच्चे को जीवनभर के लिए दिव्यांग बना सकती है। समय पर पोलियो की खुराक पिलाकर इस बीमारी से पूर्णतः बचाव संभव है। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की कि अपने घर के 0 से 5 वर्ष तक के किसी भी बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने से न चूकें। प्रत्येक बच्चे को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
लगभग 450 से 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया
जागरूकता रैली में 47वीं बटालियन पीएसी, सिविल डिफेंस, डब्ल्यूएचओ, एनपीएसपी, यूएनडीपी, जीरो डोज गावी के प्रतिनिधियों, एमवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, शंभू दयाल इंटर कॉलेज एवं गुरु नानक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित लगभग 450 से 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
रैली सुल्लामल रामलीला मैदान, घंटाघर से प्रारंभ
रैली सुल्लामल रामलीला मैदान, घंटाघर से प्रारंभ होकर जीटी रोड होते हुए एमएमजी जिला चिकित्सालय, गाजियाबाद तक निकाली गई। इस दौरान लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए आगामी 22 नवंबर को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने का संदेश दिया गया।
प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
रैली में डॉ. जितेंद्र सिंह, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, श्री जीके मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी, श्री नरेंद्र, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. अभिषेक, जेएसआई एवं गावी के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button