अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

थाना साइबर क्राइम पुलिस मेरठ ने साइबर ठगी के 44 लाख से अधिक की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई

पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मेरठ। थाना साइबर क्राइम मेरठ पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ितों की 97 शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 44,39,735 रुपये की धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई है।
एसपी क्राइम एवं एएसपी क्राइम के पर्यवेक्षण में मेरठ में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी की धनराशि को होल्ड/लीन कराने एवं पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
साइबर धोखाधड़ी की धनराशि को बैंक खातों में होल्ड/लीन कराया
इस अभियान के क्रम में थाना साइबर क्राइम मेरठ पुलिस ने संबंधित विवेचकों के सहयोग से दिनांक 15 अक्टूबर 2026 से 16 नवम्बर 2026 तक की अवधि में एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कुल 97 साइबर शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की है। इस दौरान संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर साइबर धोखाधड़ी की धनराशि को बैंक खातों में होल्ड/लीन कराया गया।
बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई
थाना साइबर क्राइम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एवं निरंतर पैरवी के फलस्वरूप 97 शिकायतों से संबंधित पीड़ितों की कुल 44,39,735 रुपये (चवालीस लाख उनतालीस हजार सात सौ पैंतीस रुपये) की धनराशि उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें
मेरठ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्तियों की धनराशि वापस दिलाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button