राष्ट्रीय

लुधियाना में हौजरी फैक्टरी में भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले

एंजेंसी/ fire_1457098559लुधियाना के राहों रोड पर हौजरी फैक्टरी में आग लगने से 3 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग, राहो रोड स्थित होजरी एवं डाईंग यूनिट ज्ञान एंड संस में लगी। शव इतने ज्यादा झुलस चुके हैं कि तीनों की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस तफतीश में जुटी है।

फैक्टरी में आग शनिवार सुबह लगी। जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार इकाई के टी शर्ट बनाने वाले हाल में तीन मजदूर मौजूद थे। आग तेजी से फैली और उनको बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। नतीजतन आग की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।आग इतनी भयंकर थी कि लुधियाना नगर निगम के फायर कर्मियों को इसे बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 6 घंटे बाद जाकर आग को बुझाया जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद तो कर लिया है, मगर पुलिस का कहना है कि शवों की पहचान करना कठिन हो गया है।

 
 

Related Articles

Back to top button