मैग्नेटिक मैन के शरीर पर चिपक जाती हैं लोहे की चीजें

एंजेंसी/
नई दिल्ली। अरुण रायकवार को दुनिया के सबसे आकर्षक व्यक्ित माना जा सकता है। उसके शरीर में लोहे की हर चीज चिपक जाती है। उनके इस अनोखे टैलेंट को देखकर हर कोई चकित है।
37 वर्ष के अरुण को अपने इस टैलेंट के बारे में खुद उस वक्त पता चला, जब वह एक मेज को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे और एक कील उनके शरीर से ऐसे चिपक गई, मानो मैग्नेट ने उसे चिपका लिया हो।
इसके बाद उन्होंने कई और प्रयोग किए और देखा कि लोहे की चीजें उनके शरीर पर चिपक जाती हैं। अरुण ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि ऐसा कैसे हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं यह जानना भी नहीं चाहता कि ऐसा क्यों हो रहा है।
इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके लिए मुझे गर्व करना चाहिए। मगर, जब लोग मेरे पास मेरे शरीर की मैग्नेटिक पावर देखने के लिए आते हैं, तो अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि मेरे शरीर से कुछ खास तरंगे निकलती हैं, जो मुझे मैग्नेट की तरह लगती हैं।
उन्होंने एक स्थानीय डॉक्टर से भी संपर्क किया। दरअसल, वह जानना चाहते थे कि उनके साथ कोई शारीरिक समस्या तो नहीं है। सबसे ज्यादा चुंबकीय शक्ित उनकी छाती, पेट और पीठ के पास है।



