अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका यूक्रेन के खिलाफ बदले की कार्रवाई नहीं करेंगे : पुतिन

putमॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश अमेरिका के खिलाफ प्रतिक्रियास्वरूप प्रतिबंध नहीं लगाएगा और यूक्रेन के लिए वीजा नियम नहीं पेश करेगा। समाचार एजेंसी इतर-तास के अनुसार  पुतिन ने यहां रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा  ‘‘प्रथम मामले (अमेरिकी प्रतिबंध) और दूसरे मामले (यूक्रेन के वीजा नियम जारी करने) के संबंध में मैं समझता हूं कि हमें प्रतिक्रियावादी कदम उठाने से बचना चाहिए।’पुतिन ने कहा  ‘‘सबसे पहले मैं यूके्रन के साथ वीजा नियमों के बारे में बात करूंगा। यदि हम वीजा नियमन पेश करते हैं तो रूस में काम करने वाले लाखों बेगुनाह यूक्रेनवासी प्रभावित होंगे। हम ऐसा नहीं चाहते।इस बैठक में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि कीव रूस के साथ संबंधों के संदर्भ में लगातार विवादास्पद बयान दे रहा है। लावरोव ने कहा  ‘‘खासतौर से स्वतंत्र राष्ट्रमंडल देशों से अलग होने या भागीदारी निलंबित करने के बारे में बयान और रूस के साथ वीजा व्यवस्था पेश करने के इरादे के बारे में बयान।’अमेरिका  यूरोपीय संघ और कई अन्य देशों ने क्रीमिया पर रूस के रुख को लेकर मॉस्को के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका और यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने ऐसे रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों की काली सूची प्रकाशित की है  जिनके खिलाफ व्यक्तिगतरूप से प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके तहत खासतौर से संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शामिल है।

Related Articles

Back to top button