वर्जिनिटी टेस्ट पास करने के बाद भी पत्नी पर शक करता रहा साइंटिस्ट

कर्नाटक के बैंगलुरू में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर मेघा की शादी वैज्ञानिक लड़के से तय हुई तो दूल्हे ने निर्लज्जता की हद पार करते हुए अजीब शर्त रखी। शादी से दो महीने पहले उसने मांग की लड़की अगर वर्जिनिटी टेस्ट (कुंवारेपन की परीक्षा) कराने को तैयार होती है तभी उसके साथ शादी हो सकती है।इसके बाद वैज्ञानिक लड़के ने उससे शादी की। लेकिन हद तो तब हो गई जब वह इसके बाद भी मेघा पर शक करना जारी रखा। शादी के कुछ ही दिन बाद उसने मेघा से ऐसा सलूक करना शुरू कर दिया जिसके बारे में उसने कभी नहीं नहीं सोचा होगा।
वहसी पति की प्रताड़ना से तंग आकर मेघा ने शादी के चार बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका पति प्रताड़ित करता है इसमें उसके मां-बाप भी साथ देते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पीड़न करने और दहेज के परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया है।
थाने में मामला दर्ज होने के बाद घटना की पूरी कहानी सामने आयी। मेघा का पति 2011 में विदेश में कहीं पीएचडी कर रहा था तभी एक मैट्रीमोनियल साइट से दोनों की मुलाकात हुई। छुट्टियों जब वह बैंगलोर वापस आया तो मेघा ने उससे मुलाकात की इसके बाद फिर दोनों ने शादी करने की ठानी।
मेघा ने बताया कि शादी करने से पहले आरोपी ने सोशल साइट में उसकी कई तस्वीरें देखी थीं। ये तस्वीरें उसने अपने दोस्तों साथ डाली थीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आरोपी को शक हुआ कि तो उसने वर्जिनिटी टेस्ट की बात कही।
मेघा ने कहा कि वह वर्जिनिटी टेस्ट नहीं कराना चाहती थी लेकिन वह उस पर शंका न करें इसकेलिए वह वर्जिनिटी टेस्ट के लिए भी तैयार हो गई। इसके बाद भी उसने शक करना बंद नहीं किया। मेघा के अनुसार, अरोपी को दूसरे को मारने और चोट पहुंचाने में मजा आता है। इतना ही नहीं जहां भी कहीं वह जाता है वहां से कुछ कीमती सामान चुरा लाता है।
यहां तक की कई बार उसने मेघा को भी चोरी करने के लिए मजबूर किया।



