टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका! नवी मुंबई के 32 पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के सियासी उठापटक को लेकर आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अब शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को एक और तगड़ा झटका दिया है। दरअसल नवी मुंबई के 32 पार्षदों ने बीते गुरुवार को एकनाथ शिंदे मुकाकात के बाद उनको समर्थन देने की घोषणा की है।

वहीं पार्षदों ने कहा कि वे एकनाथ शिंदे के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिंदे ने कभी भी किसी के फोन कॉल को इग्नोर नहीं किया है। यहां तक कि जब भी कोई साधारण कार्यकर्ता भी उन्हें फोन करता है तो वे उसके कॉल को रिसीव करते हैं। बहुत अच्छा लगता है जब कोई पार्टी का बड़ा नेता ऐसा उत्साहजनक बर्ताव करता है।

वहीं खबर के अनुसार नवी मुंबई के पार्षदों ने ठाणे में जाकर CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। वहीं एकनाथ शिंदे के साथ मीडिया से हुई बीतचीत में पार्षदों ने बताया कि वे एकनाथ शिंदे के साथ हैं। लेकिन वहीं पार्षदों के एकनाथ को समर्थन देने से उद्धव ठाकरे को अब एक और बड़ा झटका लगा है।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते दिनों ठाणे जिले में शिवसेना के 67 पार्षदों में से 66 ने एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। इन पार्षदों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद शिंदे गुट में शामिल होने की घोषणा की थी।

पता हो कि मुंबई नगर निगम के बाद ठाणे नगर निगम ही महाराष्ट्र में दूसरा सबसे बड़ा नगर निगम है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में पार्षदों के शिंदे गुट में जाकर शामिल होने से उद्धव ठाकरे को निश्चित रूप से बड़ा झटका है। जानकारी दे दें कि महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव जल्द हो सकते हैं। ऐसे में अगर शिवसेना कमजोर हुई तो नगर निगम चुनावों में बीते कई सालों से शिवसेना और उद्धव ठाकरे की सल्तनत अब खत्म हो सकती है।

Related Articles

Back to top button