फीचर्डशिक्षा

जानें क्या है आज 28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1520 – फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
  • 1660 – लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
  • 1676 – बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।
  • 1814 – द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
  • 1821 – पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
  • 1893 – न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
  • 1912 – इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
  • 1956 – चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।
  • 1966 – डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
  • 1990 – चुनावों के उपरान्त जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
  • 1996 – कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 1999 – एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
  • 2001 – नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
  • 2002 – कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
  • 2006 – नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
  • 2007 – दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
  • 2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1922 – भगवत झा आज़ाद – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1927 – प्रमोद करण सेठी – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।
  • 1945 – अमर गोस्वामी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।

Related Articles

Back to top button