फीचर्डराष्ट्रीय

AAP सरकार का आज एक साल पूरा : CM केजरीवाल ने कहा- कोई सवाल है तो कॉल करें

arvind-kejriwal_650x400_51451204253दस्तक टाइम्स एजेंसी/नई दिल्ली: दिल्ली में आज AAP सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनका मंत्रिमंडल आज जनता के सवाल और सुझाव सुनेंगे। समारोह में पिछले एक साल में हासिल उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएंगें और अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।’दिल्ली को आज ही के दिन हुआ था प्यार…’
केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, पिछले साल आज ही के दिन दिल्ली को AAP से प्यार हुआ था। यह रिश्ता गहरा है और चिरस्थायी है। आज सुबह 11 बजे दिल्ली सरकार कुछ घोषणाएं करेगी जो दिल्ली के लाखों लोगों को फायदा पहुंचाएंगी।उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से लोगों से कहा कि यदि आपके मन में कोई सवाल है तो दिल्ली सरकार को कॉल करें। मैं और मेरा कैबिनेट सीधे आपके सवालों का जवाब देंगे। हमें इन नंबरों पर कॉल करें- 011-41501367, 41501383, 23346658। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि सवाल पूछने के लिए सुबह 11 बजे से 1 बजे तक का समय तय है।कामकाज का लेखाजोखा भी करेंगे पेश…
ऐसा ही एक ट्वीट उन्होंने कुछ दिन पहले भी किया था जिसमें कहा था, ’14 फरवरी, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच हमारी कैबिनेट फोन पर भी लोगों के सवाल और सुझाव सुनेगी।’ एक और ट्वीट में लिखा था, ‘आम आदमी की सरकार 14 फरवरी को एक साल पूरा कर रही है। मेरी कैबिनेट एक साल में किये गये कामकाज का लेखाजोखा उस दिन जनता के सामने पेश करेगी।’

केजरीवाल ने पहले ही कई विभागों को सख्त निर्देश दिये हैं कि उनकी उपलब्धियों के बारे में बताएं। गौरतलब है कि आप सरकार ने पहले 100 दिन की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए भी कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में इसी तरह का समारोह आयोजित किया था।

Related Articles

Back to top button