मेरठ में Crompton कंपनी के कूलर तैयार कर बेचने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतिष्ठित क्रॉम्पटन (Crompton) कम्पनी के नाम से फर्जी प्लेट लगाकर नकली कूलर तैयार किए जा रहे हैं।
Meerut News: मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में नकली ब्रांडेड कूलर तैयार कर बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 14 फर्जी कूलर बरामद किए गए हैं। आईपी इन्वेस्टिगेशन एण्ड डिटेक्टिव सर्विस प्रा.लि. के फील्ड ऑफिसर ने थाना सिविल लाइन पर लिखित तहरीर देकर सूचना दी कि अभियुक्त मौ0 याकूब पुत्र अब्दुल हकीम निवासी पूर्वा अब्दुल वाली इमलियान, हापुड़ रोड, थाना सिविल लाइन द्वारा प्रतिष्ठित क्रॉम्पटन (Crompton) कम्पनी के नाम से फर्जी प्लेट लगाकर नकली कूलर तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने Crompton कंपनी के नकली कूलर तैयार करने के आरोपी याकूब निवासी पूर्वा अब्दुल वाली इमलियान हापुड़ रोड थाना सिविल लाइन मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से क्रॉम्पटन कम्पनी की फर्जी प्लेट लगे 14 नकली कूलर बरामद किए गए हैं।



