उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर अश्लील, आपत्तिजनक और भड़काऊ गाने बजाने पर होगी कार्रवाई

डीजे की ऊंचाई अधिकतम 12 फीट तथा चौड़ाई अधिकतम 10 फीट रखी जाए तथा ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानकों के अनुरूप।

कांवड़ यात्रा-2026: कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में 50 से अधिक डीजे संचालक रहे उपस्थित
कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत एसपी सिटी की बैठक में 50 से अधिक डीजे संचालक उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कांवड़ यात्रा के दौरान निर्देशों का पालन
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ द्वारा डीजे संचालकों को कांवड़ यात्रा के दौरान शासन/प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों का पूर्णतः पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजे संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि डीजे की ऊंचाई अधिकतम 12 फीट तथा चौड़ाई अधिकतम 10 फीट रखी जाए तथा ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए।
डीजे संचालकों को करना होगा इन निर्देशों का पालन
डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील,आपत्तिजनक,भड़काऊ अथवा धार्मिक/सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले गीत अथवा ऑडियो का प्रसारण न किया जाए। डीजे के संचालन के कारण यातायात व्यवस्था बाधित न हो तथा सड़क पर अनावश्यक अवरोध उत्पन्न न किया जाए। निर्धारित कांवड़ मार्ग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग की अपील
एसपी सिटी ने सभी डीजे संचालकों से अपील की गई कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें तथा किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दें । साथ ही डीजे वाहनों एवं उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए विद्युत तारों, ओवरहेड लाइनों तथा अन्य संभावित दुर्घटना स्थलों से पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button