उत्तर प्रदेशकरिअरमेरठराज्य

CCSU मेरठ में चार वर्षीय बीए-बीएड. एवं बीएससी-बीएड. में प्रवेश प्रारम्भ

विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा इन कार्यक्रमों के संचालन की मान्यता प्राप्त हो चुकी है।

Meerut CCSU News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 से चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आई.टी.ई.पी.)-बी.ए.-बी.एड. एवं बी.एससी.-बी.एड. में प्रवेश प्रारम्भ हो चुका है। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा इन कार्यक्रमों के संचालन की मान्यता प्राप्त हो चुकी है। यह पहल माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के लिए दक्ष और गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रवेश एनटीए के माध्यम से
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पाठ्यक्रम में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा (NCET) के माध्यम से होगा। NCET प्रवेश परीक्षा का परिणाम 4 जून को घोषित हो चुका है जिसमे 58995 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विषय-विशेष ज्ञान के साथ शिक्षण कौशल, विद्यालयीय इंटर्नशिप, शैक्षिक प्रौद्योगिकी तथा शोध उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
चार वर्ष की अवधि का पूर्ण कोर्स
चार वर्ष की अवधि पूर्ण करने पर अभ्यर्थियों को स्नातक उपाधि के साथ बी.एड. की डिग्री प्रदान की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया में आरक्षण नीति एवं मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह कार्यक्रम शिक्षक शिक्षा में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा अकादमिक मानकों को और सुदृढ़ करेगा। विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें एवं महत्वपूर्ण तिथियाँ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button