ज्ञान भंडार

करवा चौथ पर 5 साल बाद बन रहा है रविवार का शुभ योग, रोहिणी नक्षत्र में होगी पूजा

करवा चौथ (karva chauth) के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है और रात में चंद्रमा देखने के बाद व्रत खोलती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत किया जाता है।

इस साल चतुर्थी 24 अक्टूबर (24th october) रविवार को पड़ रही है। इस बार 5 साल बाद करवा चौथ (karva chauth) पर रविवार को शुभ योग बन रहा। वहीं रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। पंडितों के अनुसार इस बार करवा चौथ (karva chauth) रविवार को रहेगा।

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। सूर्य देव आरोग्य दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करते है। इसलिए महिलाएं इस दिन चन्द्रमा के साथ सूर्य देव का भी पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना करेगी।

Related Articles

Back to top button