टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

कर्नाटक चुनाव: BJP के बाद आज खुला कांग्रेस का पिटारा, पुरानी पेंशन-फ्री बिजली ही नहीं, आरक्षण-NEP पर भी किये वादे

नई दिल्‍ली/बेंगलुरू. जहां एक तरफ कर्नाटक (Karnatka) में अगले हफ्ते होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Elcetion) से पहले राज्य की सभी प्रमुख पार्टियां अपने-अपने चुनाव प्रचार में तेजी से जुट चुकी हैं। गौरतलब है कि, इसके पहले सत्तारुढ़ BJP के बाद अब कांग्रेस (Congress) ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने ऐलान किया है कि, कर्नाटक में सत्ता में लौटने पर उसकी सरकार 2006 के बाद के कर्मचारियों के लिए पूरानी पेंशन योजना बहाल कर देगी। इसके साथ ही यह भी वादा किया कि, पुलिस वालों को नाइट ड्यूटी के बदले में हर महीने 5000 रुपया दिया जाएगा।

इस बाबत आज राजधानी बेंगलुरू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और रणदीप सुरजेवाला भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान अध्यक्ष खरगे ने कहा कि, कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा से अपने किए हुए वादों को पूरा किया है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने घोषणा पत्र में यह भी वादा किया कि, सत्ता में वापस आए तो साल 2006 के बाद के सरकारी कर्मचारियों के लिए पूरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल कर दी जाएगी। इसके साथ ही दूध पर दी जाने वाली सब्सिडी भी कांग्रेस सरकार बढ़ाएगी। इसके अलावा सरकार बनने पर महिलाओं और लड़कियों के लिए कई विशेष और बड़ी योजनाएं लाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button