राज्यराष्ट्रीय

कार्तिकेय सिंह के बाद अब विवादों में मंत्री तेजप्रताप, ऑफिशियल मीटिंग में नजर आए जीजा शैलेश कुमार भी

नई दिल्ली. जहां एक तरफ बिहार (Bihar) में महागठबंधन वाली नई सरकार को बने आज 10 दिन भी नहीं हुए हैं। लेकिन वहीं इस सरकार का नाता अब रोज विवादों से जुड़ता दिख रहा है। एक तरफ पहले कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह (Kartikey Singh) के शपथ ग्रहण को लेकर हंगामा हुआ था। तो वहीं अब अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) के भाई और महागठबंधन सरकार में पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) भी अब विवादों से घिर गए हैं।

दरअसल, बीते गुरूवार को तेजप्रताप यादव ने विभाग के अधिकारियों के साथ एक जरुरी बैठक की थी। हद तो तब हो गयी जब बैठक के दौरान तेजप्रताप यादव के बगल में उनकी बहन मीसा भारती के पति शैलेश कुमार भी नजर आए। बता दें कि, शैलेश न ही कोई अधिकारी हैं और न उनका इस महागठबंधन सरकार से कोई दूर-दूर का नाता है। अब इस बैठक की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

इधर बिना किसी सरकारी पद के शैलेश कुमार के बैठक में मौजूद रहने पर BJP ने अब नीतीश सरकार पर हमला बोला है। इस पर RJD प्रवक्ता शशि यादव ने तेजप्रताप यादव का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि, शैलेश दरअसल किसी काम के चलते तेजप्रताप से मिलने गए थे। इस दौरान तेजप्रताप अपने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसलिए शैलेश कुमार को वहीं बैठकर इंतजार करने को कहा गया था। इसमें कोई भी दिक्कत नहीं है।

Related Articles

Back to top button