राष्ट्रीय

राहुल की भारत जोडो यात्रा के बाद अब हिमाचल में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोडो अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

मंडी : कांग्रेस पार्टी 26 जनवरी को हिमाचल में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर से हाथ से हाथ जोडो अभियान की शुरुआत करेगी। 26 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जोगिन्द्रनगर से हाथ में तिंरगा और कांग्रेस का झंडा लेकर इस अभियान का शुभारंत करेंगी।

जोगिन्द्रनगर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्रपाल ने बताया कि राहुल गांधी की लगभग 3500 किमी लम्बी भारत जोड़ो यात्रा के बाद उनके मार्गदर्शन में ही इस हाथ से हाथ जोडो यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्हें इस बात की खुशी है कि पार्टी ने इस अभियान के शुभारंभ के लिये जोगिन्द्रनगर को चुना है। ब्लाक कांग्रेस ने इसके लिये पार्टी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button