व्यापार

चुनाव नतीजों के बाद गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों के नतीजों के बाद आज घरेलू शेयर बार में लगातार तीसरे दिन नजर आ रही रौनक फीकी पड़ गई है। सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ खुले। शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह सवा नौ बजे 245.61 अंकों की गिरावट के साथ 55,218.78 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी आज लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

शुरुआती कारोबार सेंसेक्स 345 अंक नीचे 55118 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 79 अंकों की नुकसान के साथ 16515 के स्तर पर था। शुरुआती कारोबर में निफ्टी 50 के 39 स्टॉक्स लाल निशान पर थे। वहीं, सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और टाटा स्टील को छोड़ सभी 26 स्टॉक्स नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों के रुख से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन भी तेजी का सिलसिला जारी रहा और दोनों प्रमुख सूचकांक गुरुवार को 1.50 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। विश्लेषकों का कहना है कि विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुकूल रुझान आने से भी घरेलू बाजारों को थोड़ा समर्थन मिला था।

Related Articles

Back to top button