मनोरंजन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे

मुंबई : पूरी दुनिया में 14 फरवरी को प्यार का त्योहार यानी वैलेंटाइन डे धूम-धाम से मनाया गया। इस खास मौके को मशहूर फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस साल अपनी बेटी आराध्या के साथ इसे सेलिब्रेट किया।

ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की दो तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में से एक में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रही है। इस तस्वीर में आराध्या हाथ में लाल रंग का हार्ट पकड़े नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर केक की है।

ऐश्वर्या ने लिखा

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही ऐश्वर्या ने इसे एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। ऐश्वर्या ने लिखा-”मेरी डार्लिंग ऐंजिल आराध्या तुमसे हमेशा, असीमित और बिना शर्त के प्यार करती हूं।’

तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आराध्या बच्चन बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड में से एक हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर आराध्या की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने शानदार अभिनय व खूबसूरती से लाखों दिलों की जीतने वाली ऐश्वर्या जल्द ही मणिरत्नम निर्देशित फिल्म में अभिनय करती नजर आयेंगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : पति निक जोनस के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट नहीं कर पाईं प्रियंका – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button