Entertainment News -मनोरंजन

दिवाली 2024 पर सिनेमाघरों में आएगी अजय देवगन की ‘सिंघम 3’

मुंबई : अजय देवगन की नई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्म को रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली है। खबरों के मुताबिक, फिल्म को अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने एक ट्वीट में इस बात का दावा किया है। आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, एक्सक्लूसिव…अजय देवगन रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ दिवाली 2024 पर।

‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी की सुपर सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी ‘सिंघम’ का तीसरा पार्ट है। यह दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में लौटेंगे। जुलाई 2023 से शूटिंग शुरू होगी। ‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन की 11वीं फिल्म है, जिसका अनाउंसमेंट इसी साल जनवरी में किया गया था। 2 जनवरी को खुद अजय ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म के नैरेशन की एक तस्वीर शेयर की थी। हालांकि, फिल्म से जुड़ी ज्यादातर जानकारी गुप्त रखी गई है। अजय देवगन ने नए साल पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ के नैरेशन के साथ नए साल की अच्छी शुरूआत की। मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी वह भगवान की इच्छा है। यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। बात ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की करें तो इसकी पहली फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में विलेन के रूप में प्रकाश राज दिखाई दिए थे।

इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसी फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 2014 ‘सिंघम रिटर्न्स’ के रूप में सामने आई थी, जिसमें विलेन के किरदार में अमोल गुप्ते दिखाई दिए थे। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 140.62 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब देखना यह है कि ‘सिंघम अगेन’ कैसा कमाल करती है।

Related Articles

Back to top button