मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने होली से पहले ही मनाया रंगो का त्यौहार, जानिए कैसे

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों हर स्थान पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक तरफ अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण से चर्चा में आ चुकी है। तो वहीं एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में बने हुए है। जी हां बीते कुछ दिनों में आपने देखा होगा कि अक्षरा सिंह के कई म्यूजिक वीडियोज रिलीज ही चुके है। इस बीच एक बार फिर भोजपुरिया क्वीन ने इंटरनेट पर हलचल और भी बढ़ा दी है। अक्षरा सिंह का एक म्यूजिक वीडियो ‘जीजा जी दूरे से गोड़ लागी’ भी सामने आ चुकी है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। बता दें कि ये गाना होली पर फिल्माया जा चुका है।

अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग हुआ रिलीज: बता दें कि इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे होली पर फोकस करने में लगे हुए है। खेसारी लाल यादव से पवन सिंह तक के होली सॉन्ग रिलीज कर दिए गए है। अब अक्षरा सिंह का होली सॉन्ग ‘जीजा जी दूरे से गोड़ लागी’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में एक्टर विशाल सिंह के साथ जबरदस्त डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस देते दिखाई दे रहे है। दोनों का ये अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है। गाने में अक्षरा सिंह की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई जख्मी हो गया है। वीडियो में अक्षरा सिंह सलवार सूट में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इस सॉन्ग को अबतक 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इसे 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया हैं।

Related Articles

Back to top button