मनोरंजन

बच्चे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे रणबीर कपूर, रोने वाले इमोजी के साथ आलिया ने दिया रिएक्शन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद से दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हो चुके हैं। हाल ही में, रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर एक बच्चे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबी रणबीर की गोद में खेल रहा है और कैमरे की तरफ देखते हुए हंस रहा है। रणबीर बेबी के माथे पर किस करते और इसके बाद कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। फैंस रणबीर कपूर के इस वीडियो को पसंद कर ही रहे हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

आलिया ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ओके, इस वीडियो में फुल वाइब हैं।” उन्होंने अपन कैप्शन में एक रोने वाला इमोजी भी शामिल किया।वीडियो में, रणबीर कपूर ग्रे टी-शर्ट और डेनिम पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं, वह हमेशा की तरह कूल और डैपर लग रहे हैं। उन्होंने नीली टोपी भी पहन रखी है। इस बीच, बुधवार को रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ मुंबई में फिल्म निर्माता करण जौहर के 50वें जन्मदिन के जश्न में शामिल हुए। लेकिन, आलिया इस पार्टी में शामिल नहीं हो सकी क्योंकि वह इन दिनों अपनी डेब्यू हॉलीवुड की पहली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। आलिया भट्ट ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

‘वंडर वुमेन’ फेम गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ काम कर रही हैं। वहीं, आलिया और रणबीर कपूर पहली बार अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ दिखाई देंगे। इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। यह 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मालूम हो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। कुछ सालों की डेटिंग के बाद, इस कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया और इस साल 14 अप्रैल को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित राजकपूर के घर ‘वास्तु’ में शादी की। शादी के बाद, दोनों ने मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और खास दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन भी दिया।

Related Articles

Back to top button