राज्यराष्ट्रीय

मौसम साफ़ होने से फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रीनगर बेस कैंप से रवाना हुआ जत्था

नई दिल्ली. तेज बरसात और लैंडस्लाइड के बीच एक बार फिर, अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था आखिरकार श्रीनगर बेस कैंप से आज रवाना हुआ है। दरअसल मौसम साफ़ होने से यह यात्रा शुरू की है। जानकारी दें कि, अमरनाथ यात्रा बीते 1 जुलाई से शुरू हुई थी।

गौरतलब है कि आज इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी श्रद्धालुओं से चार धाम यात्रा को रोकने की अपील की थी। उन्होंने साफ़ कहा था कि, मौसम अभी बहुत ज्यादा खराब है, इसलिए चार धाम यात्रा को फिलहाल रोक देना चाहिए। इसके साथ ही CM धामी ने कहा कि, “हर साल बारिश के मौसम में हमें आपदाओं का सामना करना पड़ता है। मैंने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।”

दरअसल लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद हो गया है। वहीं इस वजह से आज अमरनाथ यात्रा निलंबित रहने की बात थी। तीर्थयात्रियों का कोई भी जत्था फिलहाल जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना नहीं होगा, ऐसा बताया गया था। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू में इस बार 7 हजार से ज्यादा यात्री फंसे हुए हैं। वहीं, 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु अकेले रामबन के चंद्रकोट आधार शिविर में फंसे हैं। लेकिन अब मौसम साफ़ होने से श्रीनगर बेस कैंप से यात्रा फिर शुरू की गई है।

Related Articles

Back to top button