राज्य

अनाथ बच्चे को पंचकूला छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस पलटी, चार कर्मचारी घायल

फतेहाबाद: फतेहाबाद के गांव झलनिया के पास शुक्रवार देर रात को नियोनेट केयर एम्बुलेंस यानी शिशु एंबुलेंस पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार 4 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एंबुलेंस देर रात को पंचकूला से वापस लौट रही थी शुक्रवार को एंबुलेंस अनाथ बच्चे को छोड़ने के लिए पंचकूला गई थी, वहां से लौटते समय हादसा हो गया।

हादसे में महिला एवं बाल विकास की कर्मचारी सविन, एंबुलेंस ड्राइवर बलराज, स्टाफ नर्स शिल्पा और महिला कर्मचारी मीणा घायल हुए हैं। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आई हैं। मामले के मुताबिक एक अनाथ बच्ची को पंचकूला के अनाथालय में छोड़ने के लिए फतेहाबाद से टीम गई थी। बच्ची को एंबुलेंस में ले जाया गया। बच्ची को छोड़कर एंबुलेंस वापस फतेहाबाद आ रही थी। जानकारी के अनुसार गांव झलनिया के पास अचानक सामने से एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने साइड में किया तो एम्बुलेंस पलट गई। जिससे गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button