मनोरंजन

फोटोशूट विवाद के बीच दीपिका ने तस्वीर शेयर कर पति के लिए कही ये बात

मुंबई : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। स्टार अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन को लेकर लाइमलाइट बटोरते हैं। गौरतलब है कि एक्टर के लेटेस्ट फोटोशूट से जमकर हंगामा बरपा है। इसी बीच रणवीर की पत्नी और बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

हाल ही में दीपिका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर रणवीर सिंह की पिक्चर शेयर की है, जिसमें एक्टर फॉर्मल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर की यह फोटो एक मैगजीन के प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए फोटोज में रणवीर ने वहाइट टी-शर्ट के साथ व्हाइट ब्लेजर पहन रखा है। अभिनेता का ये लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। रणवीर की फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- हैलो हैंडसम। हर कोई रणवीर के लुक की तारीफ कर रहा है।

बात करें अगर वर्क फ्रंट की तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ ‘पठान’ फिल्म में एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जनवरी 2023 मे सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के अगले प्रोजेक्ट ‘फाइटर’ में भी नजर आएंगी।

वहीं रणवीर सिंह करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म, ‘रॉकी और रानी’ में आलिया भट्ट , धर्मेंद्र , जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह ‘सर्कस’ के लिए रोहित शेट्टी के साथ पूजा हेगड़े , जैकलिन फर्नांडीस और वरुण शर्मा के साथ फिर से जुड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button