अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

यूक्रेन के साथ जंग के बीच रूस पर बढ़ी पाबंदियां, जापान ने भी एक्सपोर्ट किया बंद

Russia Ukraine War Updates: यूक्रेन के साथ जंग के बीच रूस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में रूस पर प्रतिबंधों का दौर जारी है। रिपोर्ट के अनुसार अब जापान ने भी रूस पर पाबंदी लगा दी है। इन सब के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की मंगलवार को रात 10:30 बजे यूके हाउस ऑफ़ कॉमन्स में भाषण देने वाले हैं।

ज्ञात हो कि जापान ने रूस को तेल शोधन उपकरणों के निर्यात पर बैन लगाया है। साथ ही जापान की तरफ से कहा गया है कि वह अब रूस को तेल शोधन के उपकरण मुहैया नहीं करेगा। इससे पहले रूस ने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार सुबह से संघर्ष-विराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की है। हालांकि निकासी मार्ग ज्यादातर रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस की ओर जा रहे है।

उल्लेखनीय है कि गलियारों की नई घोषणा के बाद भी रूसी सेना ने कुछ यूक्रेनी शहरों पर रॉकेट हमला जारी रखा और कुछ क्षेत्रों में भयंकर लड़ाई जारी रही। उत्तर, दक्षिण और मध्य यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार जारी गोलीबारी के बीच हजारों यूक्रेनी नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि यह संघर्ष-विराम राजधानी कीव, दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और सूमी से नागरिकों की निकासी के लिए घोषित किया गया है।

वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता हुई। वार्ता संपन्न होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक सलाहकार ने कहा कि सुरक्षित गलियारा बनाने के संबंध में मामूली प्रगति हुई है। हालांकि, उन्होंने बैठक का अधिक विवरण साझा नहीं किया।

Related Articles

Back to top button