मनोरंजन

जल्द केबीसी 14 के सेट पर वापसी करेंगे अमिताभ बच्चन, कोरोना की रिपोर्ट आई निगेटिव

नई दिल्ली : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से जुड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। उन्होंने गुरुवार (1 सितंबर 2022) को बताया कि वो कोरोना वायरस निगेटिव हो गए हैं और काम पर भी वापस लौट आए हैं। 79 साल के बिग बी बीते 24 अगस्त को कोविड की चपेट में आ गए थे। उन्होंने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर ये जानकारी दी है।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अमिताभ बच्चन 9 दिनों तक आइसोलेशन में रहे। उन्होंने ब्लॉग पर लिखा, ‘काम पर वापसी… आपकी प्रार्थनाएं, आभार… बीती रात निगेटिव हुआ… 9 दिन का आइसोलेशन खत्म… 7 दिन ही अनिवार्य है।’ उन्होंने अपने सभी फैंस का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी सलामती के लिए दुआ की थी।

अमिताभ बच्चन साल 2020 में भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को भी कोविड हो गया था। ये खबर जैसे ही सामने आई थी, फैंस परेशान हो गए थे। बिग बी और उनके परिवार की सेहत के लिए हर तरफ प्रार्थना की जा रही थी।

Related Articles

Back to top button