National News - राष्ट्रीय

एक भारतीय नियुक्त हुए दक्षिण सूडान में यूएन मिशन के सैन्य कमांडर

नई दिल्ली: भारत के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का नया सैन्य कमांडर नियुक्त किया गया है। उन्होंने एक अन्य भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर की जगह ली है।तिनेकर को मई 2019 में दक्षिण सूडान मिशन का फोर्स कमांडर बनाया गया था।

वहीं बात करें सुब्रमण्यम की तो उनका 36 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय सेना में विशिष्ट सैन्य कैरियर है और अब संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुतेरस ने ले. जनरल सुब्रमण्यम की सूडान मिशन के लिए नियुक्ति का आदेश जारी किया है ।

गौरतलब है कि भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के सबसे बड़े सहयोग कर्ता देश में से एक है। जुलाई 2011 में बने दक्षिण सूडान में वह भारत दूसरा सबसे बड़ा सैन्य-सहयोगी है। वहां नवंबर 2021 तक 17,892 शांति सैनिक तैनात थे। इनमें 2,385 भारतीय शांति सैनिक हैं। रवांडा के बाद यहां दूसरे सबसे ज्यादा शांति सैनिक हैं। सूडान में भारत के 30 पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। 

Related Articles

Back to top button