उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, बताया क्यों चलाई AIMIM चीफ पर गोली

नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख एवं लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM MP Asaduddin Owaisi) की कार पर हापुड़ जिले में कथित तौर पर गोलीबारी को लेकर सियासी संग्राम जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन और शुभम का समावेश है। आरोपियों ने पुलिस को बातचीत में फायरिंग करने की वजह बताई है। आरोपियों का कहना है कि ये लोग ओवैसी की बयानबाजी से गुस्से में थे, जिसके बाद उन्होंने उनकी कार पर गोली चलाने का कदम उठाया।

ज्ञात हो कि ओवैसी के ऊपर हमला तब हुआ जब वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा के करीब थी, तभी शाम करीब छह बजे यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि घटना के बाद दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में हापुड़ पुलिस ने कहा कि केस की जांच कई टीमें कर रही हैं और मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक की निगरानी में जांच की जा रही है। ओवैसी ने कहा कि‘‘मैंने चुनाव आयोग से घटना की स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया है। यह अवश्य पता चलना चाहिए कि इस घटना के पीछे किसका हाथ था। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भी बताया कि पुलिस हमलवारों के मकसद का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने इसकी (गोलीबारी) की साजिश कैसे रची। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Related Articles

Back to top button