राजस्थानराज्यराष्ट्रीय

आज सोनिया गांधी से मिलेंगे अशोक गहलोत, देर रात पहुंचे दिल्ली

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan ) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) बुधवार देर रात विशेष विमान से दिल्ली पहुंच चुके हैं। गहलोत आज सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मिलेंगे। गहलोत और सोनिया गांधी मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सचिन पायलट (Sachin Pilot) पहले से ही दिल्ली में मौजूद है। कल शाम तक यह माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आलाकमान इतना नाराज है कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है, लेकिन अब लगता है कि गहलोत और कांग्रेस आलाकमान (Congress high command) के बीच चल रही नाराजगी की बर्फ पिघलने (melting the ice of resentment) लगी है. जहां अजय माकन की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्लीन चिट दी गई तो वहीं मुख्यमंत्री गहलोत का आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना।

कल सुबह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली जाने को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। पहले 12:30 फिर 3.30 बजे अब शाम को मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की खबरें चल रही थीं। इसी बीच मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 5:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे। बहराल दावों के बीच स्पीकर सीपी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ मंत्री शांति धारीवाल और राजेंद्र यादव के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की करीब 2 घंटे तक वार्ता चली। मंत्री प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर कहा कि आज सीएम कोई इस्तीफा नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि सीएम आगे भी इस्तीफा नहीं देंगे।

दिनभर मंत्रियों संग की मीटिंग
सीएम गहलोत आज दिनभर अपने आवास पर मंत्रियों से मिले। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और स्पीकर सीपी जोशी भी सीएम से मिलने मुख्यमंत्री आवास गए। स्पीकर सीपी जोशी के साथ हुई गहलोत की मुलाकात को लेकर कई तरीके के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या गहलोत सीपी जोशी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नाम आगे करेंगे या इस मामले में उनकी आगे की रणनीति क्या रहेगी. करीब 2 घंटे तक स्पीकर सीपी जोशी के साथ हुई चर्चा से सियासी हलचल फिर बढ़ गई है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पीकर सीपी जोशी के साथ आगे की रणनीति तैयार की है और अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जाते हैं तो क्या बात उन्हें सोनिया गांधी के सामने रखनी है इसके लिए भी सीपी जोशी के साथ राय मशविरा किया है।

Related Articles

Back to top button