टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- ‘फांसी के कानून से बढ़ीं देश में रेप के बाद हत्या की घटनाएं’

नई दिल्ली: देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए है। दिल्ली (Delhi) में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर रोज नयी नयी खबरें सामने आ रही है। इसी बीच अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) मीडिया से बातचीत करते हुए देश में रेप (Rape Cases) की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि, निर्भया रेप कांड के बाद से रेपिस्ट को फांसी की सजा देने का कानून बना है। यह कानून बनने के बाद से बच्चियों की रेप के बाद हत्याएं होने की घटनाएं बढ़ गई है। गहलोत ने कहा कि, आरोपी सोचता है कि लड़की सुनवाई के दौरान मेरे खिलाफ गवाही देगी, इसलिए वह उसकी हत्या कर देते हैं।

मालूम हो कि,रेप के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में हर साल करीब 2000 बच्चियों का रेप होता हैं। जनवरी 2020 से जनवरी 2022 तक नाबालिग बच्चियों से रेप के 4091 पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुए हैं। वहीं पिछले 2 साल में महिलाओं के साथ 11,368 रेप केस दर्ज किए गए हैं। वहीं 2 साल में ऐसे 26 मामले हैं जिनमें रेप के लड़की की हत्या कर दी गई है।

अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आगे कहा कि, देश के सामने कई चुनौती है और पूरे देश की स्थिति चिंताजनक है। देश में बेरोजगारी बहुत चरम पर है, महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। देश-प्रदेश में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button