टॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

असम उपचुनाव: आप ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन लोगों के नाम शामिल

गुवाहाटी: जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी (आप) ने बीते शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल, आतिशी और भगवंत मान समेत उसके शीर्ष राष्ट्रीय नेता असम उपचुनाव में प्रचार करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने यहां 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ संदीप पाठक, राघव चड्ढा, एन.डी. गुप्ता, हरभजन सिंह के नाम भी शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने बीते गुरुवार को घोषणा की थी कि वह असम में आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में दो सीट पर चुनाव लड़ेगी और उसने बेहाली और सामागुरी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। बेहाली और सामागुरी के अलावा ढोलई (सुरक्षित), सिदली (सुरक्षित) और बोंगाईगांव में भी उपचुनाव होंगे।

जानकारी दें कि, मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया है। ‘आप’ के पूर्वोत्तर समन्वयक राजेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनोवर ने कहा था कि हाली और सामगुरी से पार्टी के उम्मीदवार क्रमशः अनंत गोगोई और नूरुल अमीन चौधरी हैं। हालांकि, इस उपचुनाव में प्रचार के लिए अन्य प्रमुख राष्ट्रीय दल, जैसे भाजपा और कांग्रेस मुख्य रूप से असम के अपने-अपने नेताओं पर ही निर्भर रहेंगे। असम में धोलाई (आरक्षित), सिदली (आरक्षित), बोंगाईगांव, बेहाली और सामगुरी विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराये जा रहे हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में इन निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के जीतने के कारण ये सीट रिक्त हुई थीं।

आप ने राज्य के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में 28 राष्ट्रीय नेताओं के नाम शामिल किए हैं। नमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह शामिल हैं। तेरह नवंबर को राज्य में जिन पांच सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से चार पर भाजपा-एजीपी-यूपीपीएल गठबंधन और एक पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां मतदान 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button