BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयफीचर्ड

बिहार में तीन चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, 10 नवम्बर को आएंगे परिणाम

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कर दिया है। बिहार में 3 चरणों में चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार में पहले चरण के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे। दूसरे चरण के मतदान 3 नवंबर को होंगे। तीसरे चरण के मतदान 7 नवंबर को होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी। सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कोरोना महामारी के कारण दुनिया के 70 देशों में चुनावों को टाल दिया गया है। एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही वोट डाल सकेंगे। उन्होंने बताया कि बिहार में कुल वोटर सात करोड़ 18 लाख हैं। जिसमें महिला वोटर तीन करोड़ 39 लाख हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि मतदान के समय को एक घंटा बढ़ाया गया है। सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आगे बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज मतदान के अंतिम घंटों में ही अपना वोट डाल सकेंगे। वहीं नामांकन में दो से अधिक वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा। राजनीतिक दलों के नेताओं को चुनाव प्रचार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। गौरतलब है कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर 2020 को समाप्त हो रहा है। बीते अगस्त महीने में सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस के चलते बिहार विधानसभा चुनाव टालने को लेकर लगाई याचिका को खारिज कर दिया था। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, कोरोना वायरस के चलते एक राज्य के चुनाव को टाला नहीं जा सकता है। अदालत चुनाव आयोग को आदेश नहीं दे सकता है।

Related Articles

Back to top button