मनोरंजन

11 साल की उम्र में बेटे को किया डेट, फिर रचाई 51 साल के बाप से शादी, जानिए एक्स गर्लफ्रेंड की दिलचस्प कहानी

मुंबई : कहा जाता है कि प्यार का भूत जब किसी के सर पर चढ़ जाए। तो क्या सही और क्या गलत कुछ भी दिखाई नहीं देता। ये कहावत कभी-कभी सच होती भी दिखाई देती है। आज हम आपको प्यार के एक ऐसे अनोखे जोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में सुनकर शायद कुछ देर के लिए आपके दिल की धड़कन रुक सी जाएंगी। सोशल मीडिया पर आये दिन हमें प्यार के कई अजीबो-गरीब कहानियां सुनने को मिलती हैं, लेकिन ये कहानी उन सबसे बहुत अलग है। क्योंकि इसमें एक बाप ने अपने बेटे की ही एक्स गर्लफ्रेंड से शादी रचाई है। तो चलिए, आज आपको इसके पीछे की दिलचस्प वजह बताते हैं।

दरअसल, ये कहानी अमेरिका के ओहायो की रहने वाली सिडनी डीन नाम की एक 27 वर्ष की महिला की है। बता दें, सिडनी डीन ने 51 साल के एक पॉल नाम के ट्रक ड्राइवर से शादी की है। दोनों के बीच उम्र का एक लंबा फासला है। पॉल सिडनी से करीब 24 साल बड़ा है, लेकिन चौंकाने वाली बात तो यह है कि जब महिला 11 साल की थी। तब वह एक लड़के को डेट कर रही थी और वो लड़का कोई और नहीं बल्कि उसके मौजूदा पति का बेटा था। यानी, सिडनी की पहली मुलाकात पॉल से तब हुई जब वो उसी बेटे को 11 साल की उम्र में डेट कर रही थी।

कुछ वक्त बाद सिडनी और उसका पार्टनर अलग हो गए। अलग होने के बाद भी दोनों दोस्त बने रहे और सिडनी उसके घर भी जाती रहती थी, लेकिन उस वक्त उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि भविष्य में उनके रिश्ते के बीच ऐसा हैरान करने वाला बदलाव आएगा। जिसके बाद सिडनी के एक्स बॉयफ्रेंड ने एक नई गर्लफ्रेंड बना लिया। ऐसे में उन दोनों के बीच तीसरा महसूस होने लगा जिसके बाद सिडनी कुछ समय के लिए एक्स बॉयफ्रेंड के पिता यानि पॉल से बातचीत करना शुरू कर दिया और फिर दोनों के बीच कनेक्शन महसूस होने लगा। इसके बात जब सिडनी 16 साल की हो गई तो उनके राज्य में सहमति की उम्र के अनुसार दोनों ने शादी कर लिया।

Related Articles

Back to top button