BREAKING NEWSCrime News - अपराधState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पुलिस चौकी के पास अर्धविक्षिप्त महिला से दरिंदगी

कुशीनगर में पुलिस चौकी के अर्धविक्षिप्त महिला से दरिंदगी

कुशीनगर : कसया नगर में पुलिस चौकी के समीप ओवर ब्रिज के नीचे गुजर कर रही एक विक्षिप्त महिला (चंदा उम्र 36 वर्ष) से दरिन्दगी की गई। घटना शनिवार की रात की है।

सूत्रों ने बताया

दबी जुबान आरोप एक ढाबा-होटल चलाने वाले व्यक्ति पर लग रहा है। संचालक होटल बन्द कर फरार है। पुलिस ने महिला को कस्टडी में लिया है और मेडिकल जांच के लिए भेजने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार

महिला लगभग चार वर्षों से कुशीनगर में ओवर ब्रिज के आसपास रहती थी। ओवरब्रिज से सटे दक्षिण गोरखपुर सर्विस लेन पर एक होटल स्थित है। होटल संचालक ने महिला को खाना देने के बहाने बुलाया और महिला के साथ होटल में ही रेप किया। सुबह महिला लगभग नग्न अवस्था में रोती मिली तो लोगों ने डायल 112 पर काल किया। सूचना पर तुरंत पहुंच डायल 112 के कर्मियों ने थाने को सूचना दी। महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और दरिन्दगी की शिकार महिला को कपड़े पहनाकर थाना ले गई।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:- नर्मदा पुल पर ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, ट्रैक्टर नदी में गिरा 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंdastaktimes.org  के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करनेके लिएhttps://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों केन्यूज़वीडियोआप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

[divider][/divider][divider][/divider]

प्रभारी थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया

महिला को लाया गया है। घटना के बारे में अभी जांच चल रही है। सीओ पीयूषकान्त राय ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद दरिन्दगी के सम्बन्ध में कुछ कहना उचित होगा। कानून के अनुसार जो मामला बनेगा, उस अनुरूप कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button