उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

जेल में आजाम खां की पत्नी बाथरूम में गिरी, कंधा हुआ फ्रैक्चर

सीतापुर: सीतापुर जिला कारागार में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खां की विधायक पत्नी डॉ. तजीन फातिमा जेल के बाथरूम में गिरकर घायल हो गईं हैं। उनके दाएं कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। इसलिए प्लास्टर चढ़ा दिया है। 

बताते हैं कि विधायक डॉ. तजीन फातिमा शुक्रवार सुबह बाथरूम में गईं थीं। बाथरूम में उनका पैर फिसल गया और वह गिर गईं। इस वजह से उनके के दाएं कंधे और हाथ में दर्द शुरू हो गया। इस बात की जानकारी जेल प्रशासन को दी गई तो जेल अस्पताल में दिखवाया गया। स्थिति में सुधार न होने पर जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने सीएमओ को सूचना दी। इसके बाद डॉ. तजीन फातिमा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जेल अधीक्षक के मुताबिक, एक्सरे होने के बाद डॉक्टरों ने दिक्कत बढ़े न इसलिए प्लास्टर चढ़ा दिया है। हल्का सा फ्रैक्चर बताया जा रहा है। इलाज के बाद उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

27 फरवरी से सीतापुर जेल में आजम व उनका परिवार

मालूम हो कि जिला कारागार में सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी और बेटा अब्दुल्ला निरुद्ध हैं। ये सभी 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में शिफ्ट हैं। इनके साथ ही इनके पति आजम खां व बेटा अब्दुल्ला भी जेल में हैं। इन पर बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है। इनके विरुद्ध भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने चार जनवरी 2019 को रामपुर जिले की गंज कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

Related Articles

Back to top button