मनोरंजन

मुंबई के खार में स्पॉट हुईं बजरंगी भाईजान की ‘मुन्नी’ हर्षाली मल्होत्रा

मुंबई : हाल ही में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में उनकी को-स्टार हर्षाली मल्होत्रा को मुंबई के खार में स्पॉट किया गया है। पैपराजी ने जब हर्षाली को स्पॉट किया तब वो किसी कत्थक इंस्टीट्यूट से बाहर निकल रही थीं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने 6 साल की उम्र में मुन्नी का रोल किया था। वीडियो में हर्षाली मल्टी कलर कुर्ती में नजर आ रही हैं।

उन्होंने इंस्टीट्यूट से बाहर आने के बाद रुक कर मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। हषार्ली को दोबारा देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- वक्त कहां से कहां गुजर गया यार, बच्चे बड़े हो गए! वहीं, कुछ लोगों ने हर्षाली की तुलना टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार से भी की। एक यूजर ने लिखा- ये बहुत ही क्यूट है। ये दिशा परमार की मिनी वर्जन जैसी लग रही हैं। हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म बजरंगी भाईजान से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने सलमान खान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ पाकिस्तानी मुस्लिम लड़की का रोल किया था।

उन्हें फिल्म में मूक-बधिर लड़की के रोल के लिए 2022 में भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। हर्षाली ने लौट आओ तृषा और कुबूल है जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हषार्ली ने 2015 में आई फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल में भी काम करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सलमान खान फिल्म के सीक्वल में भी उन्हें कोई रोल जरूर देंगे।

Related Articles

Back to top button