जीवनशैली

कोरोना काल में आज ऐसे मनाया जा रहा है बारावफ़ात, जानें क्या है खासियत

कोरोना काल में आज ऐसे मनाया जा रहा है बारावफ़ात, जानें क्या है खासियत

कोरोना वायरस महामारी के बीच ईद ए मिलदुन्नबी बड़े ही एहतियात से देश और दुनिया में मनाया जा रहा है। हालांकि इस साल हर साल की तरह रौनक तो नहीं है लेकिन फिर भी लोग अपने स्तर पर इस त्योहार को मना रहे हैं।

इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार बारावफ़ात

बारावफ़ात अथवा ईद-ए-मीलाद या ‘मीलादुन्नबी’ इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस अवसर पर पैग़म्बर मुहम्मद का जन्म दिवस को याद किया जाता है और उनका शुक्रिया अदा किया जाता है कि वे तमाम आलम के लिए रहमत बनकर आए थे। ईद-ए-मीलाद यानी ईदों से बड़ी ईद के दिन, तमाम उलेमा और शायर कसीदा-अल-बुरदा शरीफ़ पढ़ते हैं।

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक पैग़म्बर मुहम्मद साहब का जन्म रबीउल अव्वल महीने की 12वीं तारीख को हुआ था। हालांकि पैग़म्बर मुहम्मद का जन्मदिन इस्लाम के इतिहास में सबसे अहम दिन है। फिर भी न तो पैग़म्बर साहब ने और न ही उनकी अगली पीढ़ी ने इस दिन को मनाया। दरअसल, वे सादगी पंसद थे। उन्होंने कभी इस बात पर ज़ोर नहीं दिया कि किसी की पैदाइश पर जश्न जैसा माहौल या फिर किसी के इंतक़ाल का मातम मनाया जाए।

बारावफ़ात का क्या है इतिहास

बारावफ़ात को मनाने की शुरुआत मिस्र में 11वीं सदी में हुई। फातिमिद वंश के सुल्तानों ने इसे मनाना शुरू किया। पैग़म्बर के रुख़्सत होने के चार सदियों बाद शियाओं ने इसे त्योहार की शक्ल दी। अरब के सूफ़ी बूसीरी, जो 13वीं सदी में हुए, उन्हीं की नज़्मों को पढ़ा जाता है। इस दिन की फ़ज़ीलत इसलिए और भी बढ़ जाती है, क्योंकि इसी दिन पैग़म्बर साहब रुख़्सत हुए थे।

पैग़म्बर साहब के रुख़्सत होने के दिन को कहते है बारावफ़ात

भारत के कुछ हिस्सों में इस मौक़े को लोग बारावफ़ात के तौर पर मनाते हैं। अपनी रुख़्सत से पहले पैग़म्बर, बारा यानी बारह दिन बीमार रहे थे। वफात का मतलब है, इंतक़ाल। इसलिए पैग़म्बर साहब के रुख़्सत होने के दिन को बारावफ़ात कहते हैं। उन दिनों उलेमा व मज़हबी दानिश्वर तकरीर व तहरीर के द्वार मुहम्मद साहब के जीवन और उनके आदर्शों पर चलने की सलाह देते हैं। इस दिन उनके पैग़ाम पर चलने का संकल्प लिया जाता है।

यह भी पढ़े:- आज है शरद पूर्णिमा, आज के दिन रात में खीर खाने की है परंपरा – Dastak Times

यह है उद्देश्य

एकेश्वरवाद की शिक्षा दी जाती है कि अल्लाह एक है और पाक बेऐब है, उस जैसा कोई नहीं। ईद-ए मीलादुन्नबी को हालांकि बड़े पैमाने पर नहीं मनाया जाता है फिर भी मोहम्मद साहब के पैग़ाम को जानने और उस पर अमल करने के लिए इसे ख़ास दिन माना जाता है। लोग इस दिन इबादत करते हैं। हिन्दुस्तान में भी मीलादुन्नबी उत्साह से मनाया जाता है। जम्मू-कश्मीर के हज़रत बल में बड़ा जलसा होता है।

सुबह की नमाज़ (फज्र) के बाद उनकी मुबारक चीज़ों का मुजाहरा किया जाता है। पूरी रात दुआ माँगी जाती है। जिससे हज़ारों लोग शरीक होते हैं। ऐसा ही कुछ नज़ारा दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह, अजमेर-ए-शरीफ के हज़रत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर होता है। इसके अलावा लखनऊ में बारावफ़ात के दिन सुन्नी मुसलमान मध-ए-सहाबा जुलूस निकालते हैं। हैदराबाद की मक्का मस्जिद और दूसरी मस्जिदों में इस दिन लोग दुआएं माँगते हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button