टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

भगत सिंह कोश्यारी की मुश्किलें और बढ़ीं, राजयपाल के विरोध में आज पुणे में बंद का आह्वान

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) द्वारा दिए गए बयान का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ। बल्कि और तूल पकड़ता जा रहा है। आए दिन इसको लेकर महाराष्ट्र में बयानबाजी हो रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता उन्हें रोजाना घेर रहे हैं। सांसद संजय राउत ने उन्हें कई बार घेर चुके हैं। ऐसे में उनके इस बयान के विरोध पर पुणे (Pune)में बंद का आह्वान किया गया है।

महाराष्ट्र के पुणे में छत्रपति शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा दिए गए बयान के विरोध में आज पुणे में बंद का आह्वान किया गया है। समाचार एजेंसी ani से मिली जानकारी के अनुसार पुणे में बंद का आह्वान किया गया है। पुणे से कुछ तस्वीरें भी आईं हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों मराठवाड़ा विश्वविद्यालयमंच में आयोजित एक कार्यक्रम में कोश्यारी ने कहा कि जब हम स्कूल में थे तो हमसे पूछा जाता था कि स्कूल में हमारा रोल मॉडल कौन है। उस समय हम छात्र वही कहते थे जो हमें अच्छा लगता था। यानी कुछ लोग सुभाष चंद्र को पसंद करते थे, कुछ नेहरू को, कुछ गांधीजी को। जिसे जो अच्छा समझता था, उसी का नाम लेता था।

उन्होंने कहा था कि आज अगर आपको आदर्श तलाशने हैं तो बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप महाराष्ट्र में ही अपने आदर्श पा सकते हैं। अगर कोई आपसे पूछता है कि आपके नायक कौन हैं, तो मुझे लगता है कि आप इसे यहां प्राप्त कर सकते हैं। शिवाजी पुराने समय के आदर्श हैं। मैं एक नए युग की बात कर रहा हूं। डॉ अंबेडकर से डॉ. यहां तक नितिन गडकरी भी आपको यहां मिल जाएंगे। उनके इसी बयान को लेकर महाराष्ट्र में बवाल मचा हुआ है। वह कई बार इस बात को लेकर सफाई भी दे चुके हैं।

Related Articles

Back to top button