टॉप न्यूज़पंजाबराज्यराष्ट्रीय

सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए दिल्ली पहुंचें भगवंत मान, बोले-अब पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है

नई दिल्ली: पंजाब का मुख्यमंत्री बनने (Punjab New CM) से पहले भगवंत मान (Bhagwant Mann) सांसद सदस्य पद से इस्तीफा देने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। मान ने दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की और वहां से निकल गए हैं। मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के 48 वर्षीय नेता मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भगवंत मान के मुलाकात कर जाने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में भगवंत जी की प्रचंड जीत पर मैंने उन्हें बधाई दी। पार्टी सभी वादे पूरा करेगी। आज संसद की सदस्यता से वो इस्तीफा दे रहे हैं। भगवंत मान की शेर की दहाड़ जो संसद में गूंजती थी वो अब सुनाई नहीं देगी, लेकिन पंजाब की विधानसभा में वो आवाज जरूर सुनने को मिलेगी।

वहीं इससे पहले भगवंत मान ने सुबह कहा कि आज दिल्ली जाकर मैं संगरूर के MP पद से इस्तीफा दूंगा। संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया,इसके लिए बहुत धन्यवाद। अब पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है,संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ महीनों में उनकी आवाज़ लोकसभा में फिर से गूंजेगी

गौर हो कि आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है। मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मान ने अमृतसर में रविवार को मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रोडशो किया।

Related Articles

Back to top button