राज्यराष्ट्रीय

हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, मुस्लिम बहुल नूंह में सबसे ज्यादा रुकेंगे राहुल, यहीं हुई थी DSP की हत्या

चंडीगढ़: 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 105वें दिन राजस्थान सीमा के साथ सटे नूंह (मेवात) जिले में पड़ने वाले मुंडका बॉर्डर से होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर रही है। हरियाणा में यात्रा का यह पहला चरण है। जिसमें यात्रा 3 दिन में 3 जिलों से होकर निकलेगी। प्रत्येक जिले में एक दिन यात्रा का ठहराव होगा।

24 दिसंबर की सुबह राहुल की यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर जाएगी। राहुल गांधी अपनी यात्रा को लेकर सबसे अधिक समय मुस्लिम बाहुल्य जिले नूंह में रुकेंगे। बता दें कि, हरियाणा का नूंह मुस्लिम बहुल्य इलाका है। राहुल गांधी की यात्रा सबसे अधिक समय और सफर नूंह जिले में ही तय करेगी। यहां लगभग 70 किलोमीटर की यात्रा होगी। वहीं, गुरुग्राम जिले में सबसे कम 20 किमी की यात्रा होगी। अंतिम दिन फरीदाबाद में यात्रा 26 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

नूंह से लेकर फरीदाबाद तक पूरे रूट पर राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और स्थानीय नेताओं की ओर से बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। मुंडका बॉर्डर पर हरियाणा की बॉर्डर में सुबह के वक़्त पूरे राज्य से बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। बता दें कि, मुस्लिम बहुल मेवात इलाके में कांग्रेस पार्टी का अच्छा खासा वोट बैंक है। यहां से कांग्रेस के 3 विधायक भी हैं। कांग्रेस की इस इलाके में काफी पकड़ है। खासकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्‌डा का भी इस इलाके में काफी जनाधार रहा है। साथ ही ये वही इलाका है, जहां अवैध खनन और आपराधिक वारदातें होती रहती हैं। यहीं पर अवैध खनन रोकने गए DSP सुरेंद्र सिंह को शब्बीर ने ट्रक से कुचलकर मार डाला था। ये वो इलाका है, जहां पर अक्सर पुलिस भी जाने से डरती है, लेकिन कांग्रेस का यहाँ बड़ा वोट बैंक है।

Related Articles

Back to top button