मनोरंजन

बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन ने किया शादी को लेकर खुलासा, कही ये बात

मुंबई: छोटे पर्दे की हॉट एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन इन दिनों टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा हैं। शो में वह अपने खेल ओर रणनीति के कारण काफी चर्चा में हैं। उनके फैंस भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं वहीं शो में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

बिग बॉस 14 से जुड़ा जैस्मीन भसीन का एक वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में वह शार्दुल पंडित से अपनी जिंदगी के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में जैस्मीन भसीन अपनी शादी को लेकर बात कर रही हैं। वह वीडियो में कहती हैं कि वह शादी करने पर ज्यादा विश्वास नहीं रखती हैं। अगर उन्हें कोई अच्छा इंसान मिला है तो ठीक वरना वह बच्ची को गोद ले लेंगी।

जैस्मीन भसीन और शार्दुल पंडित के इस वीडियो को jasminebhasin28 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में जैस्मीन भसीन शार्दुल से कहती हैं, ‘मैंने आपको अपना बताया था न कि शादी करनी ही करनी है ऐसे जरूरी नहीं हैं। नहीं भी हुई तो नहीं करनी हैं क्योंकि शादी का ऐसा नहीं है। शादी ऐसी नहीं करनी है कि मैं बीच में करके तोड़ दूं।’

ये भी पढ़ें: अब तक विश्व में कोरोना संक्रमित तीन करोड़ 32 लाख 43 हजार लोग ठीक हुए

वीडियो में जैस्मीन आगे कहती हैं, ‘अगर ऐसा कोई नहीं मिला तो कोई बात नहीं। मैंने तय किया है कि मैं एक बच्ची को गोद लुंगी और उसको अपने हिसाब से एक अच्छी जिंदगी दूंगी।’ सोशल मीडिया पर जैस्मीन भसीन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि इन दिनों मीडिया में इस तरह की खबरें हैं जैस्मीन भसीन टीवी अभिनेता अली गोनी को डेट कर रही हैं। बिग बॉस 14 से पहले इन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। इतना ही नहीं जैस्मीन भसीन के बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने के बाद से अली गोनी अक्सर अपने फैंस से उन्हें सपोर्ट करने की अपील करते रहते हैं। हालांकि जैस्मीन भसीन और अली गोनी ने कभी भी अपने रिश्तो की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button